पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकली पिस्तौल दिखा ठेके के कारिंदे को लूटा

नकली पिस्तौल दिखा ठेके के कारिंदे को लूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठेकेपरशराब खरीदने आए दो युवकों ने नकली पिस्तौल दिखाकर ठेके के कारिंदे से 3700 रुपये की नकदी, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल, चार बोतल कीमती शराब, पांच बोतल वाइन और अन्य कीमती सामान लूट लिए। भाई वाला चौक के पास ठेके पर हुई लूट के बाद कारिंदे ने इसकी जानकारी ठेका मालिक को दी। जिन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

लूट की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद सलेम टाबरी के अशोक नगर के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। चौकी कोचर मार्केट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र भाई वाला चौक के पास स्थित एक शराब ठेके पर रात 11:20 बजे के करीब एक अन्य साथी के साथ ड्यूटी दे रहा था। इस दौरान बाइस सवार दो युवक वहां आए और शराब की मांग की। धर्मेंद्र उन्हें शराब देकर अहाते में चला गया।

युवक भी शराब लेकर अहाते में चले गए। अहाते में पहुंचने के बाद युवकों ने धर्मेंद्र के सिर पर नकली पिस्तौल तान दी और पर्स निकालने के लिए कहा। धमकाते हुए युवकों ने धर्मेंद्र के पर्स से 3700 रुपए, उसका मोबाइल, एक पेन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस निकाल कर ठेके में चले गए।

जहां जाकर युवकों ने कीमती शराब की 4 बोतल, 5 बोतल वाइन निकाल ली। बाद में युवकों ने धर्मेंद्र को मारपीटकर जख्मी करने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ठेके के मालिक की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।