- Hindi News
- चार लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर केस
चार लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर केस
लुधियाना| थानावुमन सेल की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पहले मामले में न्यू शिवाजी नगर की प्रियंका की शिकायत पर कुलीएवाल के अमित कुमार के खिलाफ और दूसरे मामले में ललतों कलां की तृप्ता की शिकायत पर गांव ललतों कलां के विनोद कुमार, सोहन सिंह और सुशीला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रियंका ने बताया कि उसकी शादी जुलाई 2011 में अमित के साथ हुई थी। शादी के बाद से वह उसे दहेज लाने के लिए परेशान करने लगा। परेशान होकर उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं तृप्ता ने बताया कि उसकी शादी मई 2011 में विनोद कुमार के साथ हुई थी। शादी में दहेज देने के बावजूद ससुराल वाले उसे और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते हुए मारपीट करने लगे। इसी बात से परेशान होकर उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।