पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुद्वारे से सेवादार ने चुराई नकदी और अन्य सामान

गुरुद्वारे से सेवादार ने चुराई नकदी और अन्य सामान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेवादारनेगुरुद्वारा साहिब के दफ्तर के ताले तोड़़कर नकदी, गुरुद्वारे का रिकॉर्ड और अन्य कीमती सामान चुरा लिए। सेवादार को पांच महीने पहले ही गुरुद्वारे में रखा गया था। चोरी की जानकारी तब हुई जब गुरुद्वारा साहिब के प्रधान गुरुद्वारे आए।

उन्होंने देखा कि दफ्तर के ताले टूटे थे तथा अंदर पड़ी 13 हजार नकदी, 20 सूट, गुरुद्वारा साहिब का रिकॉर्ड अन्य कीमती सामान गायब था। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने खुड्ड मोहल्ला के रहने वाले कुलवंत सिंह की शिकायत पर सेवादार सतनाम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

एएसआई तरलोचन सिंह ने बताया कि कुलवंत सिंह खुड्ड मोहल्ला इलाके के गुरुद्वारा साहिब में सतनाम सिंह को पांच महीने पहले सेवादार रखे थे। वह गुरुद्वारे में ही बने कमरे में रहता था। 11 सितंबर की रात को वह गुरुद्वारा साहिब के दफ्तर के ताले तोड़कर 13 हजार की नकदी, 20 सूट, गुरुद्वारा साहिब का रिकॉर्ड अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गया।

जांच अफसर ने बताया कि गुरुद्वारे की तरफ से आरोपी को 5 महीने पहले ही बिना किसी आईडी प्रूफ के रख लिया गया था। जिस कारण उन्हें आरोपी के नाम के अलावा कुछ भी मालूम नहीं है। जबकि किसी भी अनजान व्यक्ति को नौकरी पर रखते समय उसका आईडी प्रूफ लेना जरूरी होता है।