- Hindi News
- आिखर 48 घंटे बाद हुआ कमलदीप का पोस्टमार्टम
आिखर 48 घंटे बाद हुआ कमलदीप का पोस्टमार्टम
18सितंबर को सीएमसी हॉस्पिटल के डॉ. कपिल दुआ की कार से मरे साहनेवाल के कमलदीप का पोस्टमार्टम आखिर शनिवार को 48 घंटे के बाद किया गया। इसके बाद लाश घरवालों को सौंप दी गई।
पुलिस पहले तो एफआईआर दर्ज करने से बहाने बनाती रही। लेकिन बाद में जब यह बात मीडिया तक पहुंची तो पुलिस ने आनन-फानन में एफआईआर दर्ज कर दी। जबकि शुक्रवार को साहनेवाल थाने में बिजली होने के कारण पोस्टमार्टम शाम छह बजे तक नहीं हो सका था।
जब कमलदीप के घरवालों ने शनिवार सुबह एएसआई को फोन किया तो उन्होंने कहा कि पहले मेरी कोर्ट में तारीख है। उसके बाद पोस्टमार्टम करवा दिया जाएगा। जब कमलदीप के घरवालों ने इसका विरोध किया तो शनिवार की सुबह 9:45 बजे के करीब एएसआई गुरमीत सिंह एफआईआर की कॉपी लेकर कमलदीप का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे। इसके बाद लाश घरवालों के हवाले कर दी गई और घरवालों ने संस्कार किया।
कमलदीप
साहनेवाल के नौजवान कमलदीप की 18 िसतंबर को स्विफ्ट कार की टक्कर से मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची थाना साहनेवाल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कमलदीप की लाश अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दी थी, लेकिन 48 घंटे बीत जाने पर भी पुलिस ने मरने वाले के घरवालों को एफआईआर की कॉपी नहीं दी। पुलिस ने उनसे कहा था िक हमारे थाने में लाइट ना होने के कारण प्रिंटर से एफआईआर की कॉपी नहीं निकल सकती। अगर आपको जल्दी है तो आपको जनरेटर का प्रबंध करना पड़ेगा। पुलिस की इस हरकत को देखते हुए मरने वाले के घरवालों ने खुद ही जनरेटर का प्रबंध किया, लेकिन तब तक शाम छह बज चुके थे। इसके बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही नहीं हो सकी थी।