पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस बार नवमी आैर दशमी तीन अक्टूबर को एक साथ

इस बार नवमी आैर दशमी तीन अक्टूबर को एक साथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{नवमी पर कंजक पूजन का शुभ समय सुबह 9:59 तक ही

भास्करन्यूज| लुधियाना

इसबार नवमी आैर दशमी एक ही दिन तीन अक्टूबर को पड़ी रही है। पंचांग और शास्त्रों के मुताबिक रावण दहन सूर्य अस्त से ठीक पहले किया जाना चाहिए। वैदिक ज्योतिष शोध संस्थान के पंडित आेपी त्रिपाठी ने बताया कि नवमी और दशमी एक साथ मनाए जाने पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

इस बार एक श्राद्ध कम हुआ है, लेकिन नवरात्रि पूरे हैं, जोकि शुभ है। शुक्रवार को नवमी 9:59 पर खत्म होने के साथ ही दशमी लग जाएगी, जो चार अक्टूबर को सुबह 7:25 पर खत्म होगी। इसके बाद एकादशी शुरू हो जाएगी। ऐसे में चार अक्टूबर की शाम को एकादशी में रावण का दहन करना अशुभ है।

दो अक्टूबर को शाम चार बजे अष्टमी खत्म होने के साथ ही नवमी लगेगी। लेकिन नवमी को कंजक पूजन 9:59 तक ही शुभ माना जाएगा। तीन अक्टूबर को ही शुभ माना जाएगा।