पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1956 में मिला था डेंगू का पहला केस

1956 में मिला था डेंगू का पहला केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
1956 में मिला था डेंगू का पहला केस

भारतमें डेंगू का पहला केस 1956 में तमिलनाडु के शहर वेल्लूर में मिला था। 1963 में कोलकाता में इसके केस सामने आए। इससे पीड़ित 30 फीसदी लोगों में ब्लीडिंग देखी गई। 1996 में देश की 21 स्टेट्स में डेंगू के 16517 केस सामने आए थे। इनमें से 545 लोगों की मौत हो गई थी। 2003 में 12754 में से 215 लोगों की मौत हुई। 2006 में 11638 में से 74 लोगों को जान गंवानी पड़ी। लुधियाना जिले में 2013 में डेंगू के 1033 केस रिकॉर्ड किए गए। इनमें से 7 की मौत हो गई थी। इस साल मिले 25 मरीजों में से मुंडिया कलां निवासी एक महिला की मौत डेंगू से हुई है।

फतेहगढ़मोहल्ले में मिला डेंगू का मरीज

फतेहगढ़मोहल्ले में 42 साल के एक व्यक्ति को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। फतेहगढ़ मोहल्ला निवासी यह व्यक्ति पिछले पांच दिन से सीएमसीएच में दाखिल है। शनिवार को उसे डेंगू होने की पुष्टि की गई। सेहत महकमे के आंकड़ों के मुताबिक अब तक लुधियाना में 25 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 16 लोग लुधियाना के और 9 बाहरी जिलों के हैं।।