शांति देवी सूद को दी श्रद्धांजलि
लुधियाना|श्रीमती शांतिदेवी सूद की बीआरएस नगर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में रस्म पगड़ी की सभा की गई। इसमें शहर के गणमान्यों लोगों ने उनको श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। दरेसी आश्रम से देवेंद्र सूद जी ने अमृतवाणी का पाठ किया। उन्होंने बताया कि शांति सूद सेवा में तत्पर रहने वाली महिला थीं। यहां नविता सूद, उमा, युगांतिका, विनोद कुमार गोगी, विजय कुमार, वृजलता, दविंद्र कुमार टिमी, राजेश कुमार पप्पू आदि उपस्थित थे।