- Hindi News
- मासिक लोक अदालत में 28 केसों का मौके पर निपटारा
मासिक लोक अदालत में 28 केसों का मौके पर निपटारा
स्थानीयकचहरी कॉम्पलेक्स में जिला सेशन जज कर्मजीत सिंह कंग की अगुवाई में मासिक लोक अदालत लगाई गई। इसके बारे में जानकारी देते हुए चीफ ज्युडीशियल मैजिस्ट्रेट और जिला कानूनी सेवा अथाॅरिटी के सेक्रेटरी केके सिंगला ने बताया कि इस अदालत में आज कुल 104 मामलो पर सुनवाई हुई, जिसमें 28 मामलों को मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि लोक अदालत मे अलग अलग श्रेणियों के मामलों के निपटारे के लिए 30बैंच बनाए गए हैं।