- Hindi News
- लुधियाना साइकिल इंडस्ट्री को यूपी से बड़ी राहत
लुधियाना साइकिल इंडस्ट्री को यूपी से बड़ी राहत
उत्तरप्रदेश सरकार ने आज एक अहम फैसला लेते हुए 3500 रुपए से कम कीमत वाली साइकिल पर वैट खत्म करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश देश दिल्ली के बाद देश का का दूसरा ऐसा राज्य बन गया है, जहां 3500 रुपए से सस्ते साइकिल पर वैट नहीं लगता।
इस घोषणा का जहां उत्तर प्रदेश के साइकिल व्यापारियों ने स्वागत किया है वहीं मंदी की मार झेल रहे लुधियाना के साइकिल इंडस्ट्री के कारोबारियों में भी घोषणा से उत्साह है क्योंकि उत्तर प्रदेश में बिकने वाले 90 प्रतिशत से भी ज्यादा साइकिल पार्ट्स लुधियाना की साइकिल इंडस्ट्री ही सप्लाई करती है। वैट खत्म होने से सबसे ज्यादा तादाद में बिकने वाले रोडस्टर, फिलिप्स टाइप कम्पलीट साइकिल की कीमत 150 से 180 रुपए कम हो जाएगी। ऐसे में निश्चित है कि साइकिल इंडस्ट्री को बंपर आर्डर मिलेंगे। वहीं लुधियाना के कारोबारियों की मांग है कि यूपी सरकार के इस फैसले से पंजाब सरकार भी कुछ सबक ले और प्रदेश में साइकिल पर वैट ख़त्म करे अन्यथा इसे 2 प्रतिशत करे। जिससे कारोबारियों को वैट रिफंड के चक्करों में फंसना पड़े।
यूपी सरकार ने सस्ती साइकिल पर वैट खत्म किया
यूपी में 70% डिमांड फिलिप्स टाइप साइकिल की
^राज्य में लगभग 70 प्रतिशत फिलिप्स टाइप साइकिल की डिमांड रहती है जो 3500 रुपए से कम कीमत वाली है। वैट ख़त्म होने से इसकी कीमत में 150 रुपए से भी ज्यादा की कटौती होगी जोकि गरीब वर्ग के लोगों के लिए बहुत मायने रखता है। -मोहितवधवा, वधवाएंड कंपनी,लखनऊ