पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘सोहणा स्कूल मुहिम’ के तहत बच्चों को साफ सफाई के प्रति किया प्रेरित

‘सोहणा स्कूल मुहिम’ के तहत बच्चों को साफ सफाई के प्रति किया प्रेरित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविललाइंस स्थित रेजीडेंशियल सीनियर सेकंडरी स्कूल फॉर मैरिटोरियस स्टूडेंट्स में ‘सोहणा स्कूल मुहिम’ का प्रारंभ किया गया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी गुरदीप सिंह ने स्कूल पहुंच कर बच्चों को साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। सुबह दस बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत कौर ने भी शिरकत की। स्कूल के कार्यकारी प्रिंसिपल अनूप पासी, स्कूल के टीचर्स बच्चों ने हिस्सा लिया। स्पेशल सेक्रेटरी गुरदीप सिंह ने बच्चों को स्कूल के साथ ही अपने आस पास के क्षेत्र को भी साफ रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों के साथ सफाई भी की। जिसके बाद उन्होंने स्टूडेंट्स टीचर्स को स्कूल साफ रखने की शपथ भी दिलवाई।

प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने स्टूडेंट्स टीचर्स को स्कूल में साफ रखने की शपथ भी दिलवाई।