पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस पर कार्रवाई करने का आरोप

पुलिस पर कार्रवाई करने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैबोवालकलांकी रेनू देवी ने बेटे और उसके साथ मारपीट करने वाले दुकानदार और उसके बेटों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। रेनू ने पुलिस अफसरों को दी शिकायत में कहा कि दुकानदार उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा है। इस बारे में एसीपी दीपक हिलोरों को भी शिकायत दी गई। लेकिन पुलिस ने मामला दबा दिया। जब वह मामले में कार्रवाई के लिए थाना गई तो दुकानदार ने समझौता करने का दबाव बनाया। मना करने पर गाली निकाली।

रेनू ने बताया कि वारदात से एक हफ्ते पहले ही बिहार से आई थी। उसके जान-पहचान के एक व्यक्ति ने बेटे को घासमंडी में दुकानदार के पास काम पर रखवा दिया था। लेकिन दुकानदार बिना वजह बेटे की पिटाई कर दी। जब उसे पता चला तो वह बेटे को लेने दुकान पर गई मगर उसे भी दुकानदार ने पीटा।

रेनू ने आरोप लगाया कि पिटाई से उसके बेटे के एक कान से सुनाई देना बंद हो गया है। जबकि पैर में चोट आई है। कामरेड हरि सिंह ने बताया कि अगर पुलिस ने उसकी सुनवाई की तो वह पुलिस कमिश्नर के पास पेश होकर इंसाफ की मांग करेंगे।

^मामले में कार्रवाई की जा रही है। मामला डीए लीगल के पास भेजा हुआ है। नियमों के अनुसार ही मामला दर्ज किया जाएगा। बच्चे की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार ही कार्रवाई होगी। इंस्पेक्टररणधीर सिंह, थानाडिवीजन नंबर 3

पुलिस की ढीली कार्रवाई के बारे में जानकारी देती बच्चे की मां।