पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइकिल सवार को ट्रक ने कुचला, मौत

साइकिल सवार को ट्रक ने कुचला, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोड एक्सीडेंट में युवक सहित तीन की मौत

विश्वकर्माचौकके पास ऑटो का इंतजार कर रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दि या। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने शिमलापुरी के भारत भूषण की शिकायत पर जम्मू कश्मीर के जिला कठुआ के शशि कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मरने वाले की पहचान 19 साल के दीपक कुमार के रूप में हुई है जांच अफसर ने बताया कि भारत भूषण का लड़का दीपक कुमार ढोलेवाल के पास एक मोबाइल कंपनी के कॉल सेंटर में जॉब करता था।

रविवार की रात वह दफ्तर से छुट्टी के बाद घर जा रहा था। वह ऑटो से विश्वकर्मा चौक पहुंचा। वहां खड़ा होकर शिमलापुरी जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान ट्रक ड्राइवर ने उसे ट्रक से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

छोटी मुंडियां के नजदीक हुए हादसे की जानकारी लेते पुलिस मुलाजिम।

लुधियाना| चंडीगढ़रोड पर स्थित छोटी मुंडियां के पास साइकिल से जा रहे व्यक्ति को मिनी ट्रक के ड्राइवर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले की पहचान मुंडियां कलां के रहने वाले 36 साल के अवत कुमार के रूप में हुई है। आसपास के लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ कर लिया। दुर्घटना की जानकारी मिलने ही चौकी जीवन नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेने के साथ ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। ट्रक ड्राइवर माछीवाड़ा का रहने वाला बलदेव सिंह है। सब इंस्पेक्टर सोहन लाल ने बताया कि अवत कुमार एक साइकिल कंपनी में काम करता था। सोमवार की दोपहर वह किसी काम के चलते साइकिल से कहीं जा रहा था। जब वह छोटी मुंडिया के पास पहुंचा तो टाटा 407 ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दीपक के पिता ने बताया कि दीपक उनका इकलौता बेटा था। एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। बेटा पढ़ाई पूरी करने के बाद एक सितंबर से जॉब पर लगा था। उसका सपना था कि वह पैसा कमाकर अपने पेरेंट्स का सहारा बने। उन्होंने कहा कि उन्हें क्या पता था कि उनके बच्चे का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा। वह हमें हमेशा के लिए छोड़