- Hindi News
- गार्ड की ड्यूटी को लेकर यूआरएमयू ने जताया रोष
गार्ड की ड्यूटी को लेकर यूआरएमयू ने जताया रोष
रेलवेयार्डकी गार्ड ट्रैफिक लॉबी में गार्ड की ड्यूटी को लेकर रही दिक्कत को लेकर यूआरएमयू के मेंबरों ने रोष जताया और नारेबाजी की। मेंबरों ने प्रवीण शर्मा, अजय कुमार साहनी और मनोहर पराशर के नेतृत्व में स्टेशन सुपरिंटेंडेंट आरके शर्मा को अपनी समस्याएं बताई।
यूनियन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि कुछ अफसरों की मिलीभगत से 4-5 गार्ड के पद पर तैनात मुलाजिम गलत नियमों से लाभ ले रहे हैं। जबकि कुछ स्थानीय अफसर पता होने पर भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। यह लोग लंबी छुट्टी के बाद भी दोबारा अपनी हाजिरी लगाकर काम चला लेते हैं और अपनी मनमर्जी के चलते ही किसी भी ट्रेन में अपनी ड्यूटी लगवा लेते हैं। दूसरी तरफ जिन लोगों की इमरजेंसी ड्यूटी होती है उन्हें बार-बार इमरजेंसी ड्यूटी पर भेज कर परेशान किया जाता है।
सीनियर गार्ड को छोड़कर जूनियर गार्ड जो सिर्फ मालगाड़ी में जा सकते हैं उनको मेल गाड़ियों में भेजा जा रहा है। मेल गाड़ियों में सिर्फ सीनियर गार्ड ही जा सकते हैं और सीनियर गार्डों को इसके लिए अलग से पैसे दिए जाते हैं। बड़े अफसरों को गुमराह किया जा रहा है। कुछ अफसरों की मिलीभगत से माल गाड़ियों को चलाने में मुश्किल रही है। इस मौके पर रमन मल्होत्रा सहायक डिवीजन सेक्रेटरी, बलकार कुमार ब्रॉन्च सेक्रेटरी वीरेन कुमार, समीर पाल, विकास कुमार, ब्रिज कुमार, केपी सिंह , विजय कुमार, सुरेश भी मौजूद थे।
इस बारे में जब स्टेशन सुपरिंटेंडेंट आरके शर्मा ने बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। नियमों के अनुसार ही काम किया जा रहा है। मामला बड़े अफसरों के ध्यान में है। डीएमओ के आदेशों के अनुसार ही ट्रैफिक लॉबी में ड्यूटियां लगाई जाएंगी। किसी भी अफसर की मिलीभगत नहीं है।
स्टेशन सुपरिंटेंडेंट आरके शर्मा को अपनी समस्याएं बताए यूआरएमयू के मेंबर्स।