- Hindi News
- बीआरएस नगर से नगर निगम ने हटाई सब्जी मंडी
बीआरएस नगर से नगर निगम ने हटाई सब्जी मंडी
लुधियाना|नगर निगमकी तहबाजारी शाखा ने रविवार को बीआरएस नगर में नहर के साथ लगने वाली सब्जी मंडी पर धावा बोलते हुए इसे हटा डाला। यहां पर हर रविवार को सब्जी मंडी लगा दी जाती थी और इससे लोगों को खूब परेशानी उठानी पड़ रही थी। आज सुबह में ही तहबाजारी टीम ने सुपरिटेंडेंट जेएस सेखों की अगुवाई में ही उक्त मंडी पर धावा बोलते हुए इन्हें खदेड़ डाला।