- Hindi News
- पतंग का लालच देकर 6 साल के बच्चे को किया अगवा
पतंग का लालच देकर 6 साल के बच्चे को किया अगवा
एक्टिवासवारदो लोगों ने मुंडियां इलाके से छह साल के बच्चे को अगवा कर लिया। वारदात के समय बच्चा अपने दोस्तों के साथ गली में खेल रहा था। जबकि उसकी मां रिश्तेदार के घर गई हुई थी। भाई को उठाते देख आठ साल की बहन चिल्लाने शुरू कर दी। मगर तब तक एक्टिवा सवार बच्ची को लेकर फरार हो गए। बच्चे के दोस्तों ने लोगों को बताया तो उन्होंने बच्चे की मां को जानकारी दी। पता चलते ही एडीसीपी सतवीर सिंह अटवाल, थाना जमालपुर के इंस्पेक्टर हरदीप सिंह मौके पर पहुंच गए। बच्चे का नाम भवनीत है। बच्चे की मां रूपिंदर ने बताया कि उसका अपने पति से झगड़ा चल रहा है। जिसका केस अदालत में चल रहा है। पिछली तारीख पर उसने बच्चा छीनने की धमकी दी थी और उसे पैसों का लालच दिया था। अगले हफ्ते फिर तारीख है। उसने आरोप लगाया कि पति ने खुद या किसी दोस्त से बच्चे को अगवा कराया है। भवनीत के दोस्त मनु ने बताया कि जब वह खेल रहे थे तो एक्टिवा सवार दो लोग पहले भवनीत से बात की फिर पतंग दिलाने की बात कह कर लेकर चले गए। इंस्पेक्टर हरदीप सिंह के अनुसार रूपिंदर कौर के बयान पर उसके पति अमनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।