पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार पर प्रेस और फर्जी नंबर लिखकर करते थे तस्करी

कार पर प्रेस और फर्जी नंबर लिखकर करते थे तस्करी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालीप्रेसका स्टिकर और जाली नंबर प्लेट लगाकर कार से शराब सप्लाई करने जा रहे दो लोगों को थाना मेहरबान की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 10 पेटी शराब बरामद की है। आरोपियों की पहचान गांव ससराली के रहने वाले अवतार सिंह उर्फ हैप्पी और गांव रोड के लच्छर सिंह के रूप में हुई है। सब इंस्पेक्टर राजेश ठाकुर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी कार पर जाली नंबर लगाकर शराब सप्लाई करने जा रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद गांव हवास के पास नाकाबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच अफसर ने बताया कि आरोपियों पर पहले से भी तस्करी के मामले दर्ज हैं। किसी को शक हो इसलिए उन्होंने फर्जी तरीके से प्रेस का स्टिकर लगा रखा था।

लुधियाना| पुलिसने तीन लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों साढ़े छह पेटी शराब बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान जवाहर नगर कैंप सागर, गांव नीची मंगली के प्रितपाल सिंह और न्यू शिमलापुरी के दविंदर सिंह के रूप में हुई है। थाना डिवीजन नंबर 5 के कांस्टेबल ने बताया कि कोचर मार्केट के पास से सागर को दो पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना साहनेवाल के कांस्टेबल परमजीत सिंह ने गांव ऊंची मंगली के पास से प्रितपाल को दो पेटी और थाना साहनेवाल की पुलिस ने दविंदर को क्वालिटी चौक से 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों पर पर्चा दर्ज कर लिया है।