पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • A Child Hands Have Been Cut Off Due To Carelessness Of Doctors

डॉक्टर की करतूत से बच्चे को गंवाना पड़ा हाथ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. एक डॉक्टर की लापरवाही से 11 साल के बच्चे को अपना हाथ कटवाना पड़ा। बस्ती जोधेवाल के बाजड़ा कॉलोनी का रहने वाला अमृत राज छत से गिरकर घायल हो गया था। उसके दोनों हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। बच्चे के घरवाले उसे एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसके दोनों हाथों पर प्लास्टर चढ़ा दिया। दो दिनों बाद ही उसके हाथों में इंफेक्शन हो गया। घरवाले उसे दूसरे अस्पताल में लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने बच्चे का हाथ को काटने की सलाह दी।

कैलाश नगर में रहने वाली डिंपल शर्मा ने बताया कि पिछले महीने उसका लड़का अमृत राज घर की छत पर कोई सामान लेने गया था। छत पर रखे एक सीमेंट के बोरे में पैर अटक जाने से वह नीचे गिर गया। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने बताया कि बाएं हाथ में फैक्चर आया है। उस समय डॉक्टर ने अमृत राज की हाथ पर प्लास्टर लगा दिया।