लुधियाना। गौशाला रोड पर एक युवक ने करियाना दुकान पर वर्कर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब दुकान का मालिक आया, तो उसने लाश लटकती देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाले युवक की पहचान माधोपुरी के रहने वाले 17 साल के जय चंद के रुप में हुई है। पुलिस ने जय चंद के पिता मुन्नी लाल के बयानों पर धारा 174 की कार्रवाई कर दी है। इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने बताया कि जय चंद पिछले चार साल से गऊशाला रोड स्थित एक करियाना दुकान में काम कर रहा था। वह अकसर दुकान में ही रहता था। मंगलवार की सुबह जय चंद दुकान खोलने चला गया। थोड़ी देर बाद जब दुकान मालिक आया, तो उसने जय चंद की लाश को लटकते देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। दूसरी ओर जय चंद के घरवालों का आरोप है कि उसने खुद फंदा लगाकर आत्महत्या नहीं की। बलकि उसकी हत्या की गई है। वहीं दूसरी ओर दुकान के मालिक का कहना था कि जय चंद पिछले कई दिनों से परेशान था। जिसके चलते उसने फंदा लगा लिया होगा।
मामले की जांच की जा रही है। लाश का पोस्टमार्टम करवा कर विसरा जांच के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
-इंस्पेक्टर रणधीर सिंह, थाना डिवीजन नंबर 3