पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिस्ट्रो रेस्टोरेंट के किटी हॉल में लगी आग, 3 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पाया काबू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. घुमार मंडी के बिस्ट्रो रेस्टोरेंट और बार कैफे के किटी हॉल में वीरवार दोपहर 12 बजे भीषण आग लग गई। रेस्टोरेंट के ऊपर वाले हिस्से में लकड़ी से बने किटी हॉल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। करीब 25 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 4 गाडिय़ों की मदद से 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हादसे के दौरान रेस्टोरेंट के मालिक, मालकिन और कुछ कर्मचारी ही अंदर मौजूद थे। रेस्टोरेंट की मालकिन को खिड़की के रास्ते से बाहर निकाला गया। रेस्टोरेंट के मालिक जतिंदर सिंह और उनकी पत्नी हरप्रीत कौर उस समय किटी हॉल से सटे अपने ऑफिस में मौजूद थे। देखते ही देखते आग ने पूरे किटी हॉल को अपनी चपेट में ले लिया।