पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना। बरसों पहले लता मंगेशकर की आवाज में मशहूर हुआ दिल तुझको दिया फिल्म का गाना, तू वादा न तोड़... यूं ही नहीं था। इसमें जरूर कोई रहस्य छिपा है जीवन का। वैलेंटाइन वीक का पांचवां दिन यानी प्रॉमिस डे भी इसी तरह के कुछ नए अनुभव लिए हर साल आ जाता है। इस बार भी आया। इस प्रॉमिस-डे पर शहर के सलेम टाबरी पार्क में भी एक प्रॉमिस देखने को मिला। प्रॉमिस भी ऐसा, जिससे हर किसी को सीख लेने की जरूरत है।
यह है प्रॉमिस-डे का महत्व
वैलेंटाइन वीक में 5वां दिन प्रॉमिस-डे का होता है। प्रॉमिस-डे मतलब कि प्यार के वायदे के नाम। इस दिन प्रेमी-प्रेमिका अपने प्यार को निभाने, अपनी गलत आदतों को छोड़ने या प्यार के लिए कुछ खास करने के वायदे करते हैं, जिससे समय गुजरने के साथ-साथ उनका प्यार और भी गहरा होता चला जाए। वो एक-दूसरे पर अपने आप से अधिक विश्वास करने लगें। बहुत से नौजवान अपने दिलबर के साथ कुछ खास वायदा करते हुए अपने प्यार की शुरुआत करते हैं। ऐसा नहीं है कि यह वीक चाहने वालों के लिए ही बना है। समाज के प्रति भी हमारे कुछ प्रॉमिसिज हैं, कुछ वादे हैं, जिनका हमें एक अच्छे नागरिक की हैसियत से पालन करना होता है।
आप भी कीजिए ऐसा ही कोई प्रॉमिस...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.