पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • A Women Commits Suicide After Teasing By Neighbour

पड़ोसी से परेशान महिला ने फंदा लगाया, मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. उधारी के पैसे चुकाने के लिए पड़ोसी ने इस कदर परेशान किया कि महिला ने फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। सोमवार शाम को उसका शव पंखे के साथ चुन्नी के सहारे लटका हुआ मिला। बच्चों ने पड़ोसियों की मदद से मां को नीचे उतार कर बचाने की कोशिश की। लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची थाना डाबा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। महिला के पति के बयान पर पड़ोस में रहने वाले लल्ला के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी। आरोपी फरार बताया जा रहा है।

मरने वाली गीता गुप्ता (36) है। वह डाबा के गुरपाल नगर में रहने वाले अनिल गुप्ता की पत्नी थी। अनिल कैंसर अस्पताल के पास शिवा इंटरनेशनल में काम करता है। इनकी तीन बेटियां पूजा (17), सपना (14), अंश (12) और एक बेटा हर्ष (5) है। जानकारी देते हुए सपना ने बताया कि दोपहर 3 बजे वो सभी स्कूल से घर लौटे। सभी को खाना खिलाने के बाद मां अपने कमरे में जा कर सो गई। 4 बजे ट्यूशन पर जाने से पहले जब वह मां को जगाने के लिए गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ दिया गया। अंदर उनकी मां का शव लटका हुआ था। पड़ोसियों ने कैंची से चुन्नी काट कर गीता को नीचे उतारा, मगर तब तक वह मर चुकी थी।

पैसों के लिए करता था जलील
सपना ने बताया कि मां की मौत के बाद पिता को बताने के लिए कई बार फोन किया। मगर उनका फोन नहीं मिल रहा था। अंत में वो मोपेड लेकर पिता की फैक्ट्री गई और उन्हें साथ लेकर आई। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अनिल के बयान पर लल्ला के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में अनिल ने बताया कि लल्ला से रुपये लेकर उसने मोपेड खरीदी थी। मगर वह लल्ला के रुपये चुका नहीं पाया। जिसके कारण वो आए दिन पैसों के लिए जलील किया करता था। उससे तंग आकर गीता ने मौत को गले लगा लिया। इंस्पेक्टर रतनजोत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश की जार ही है।