पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना. बेटी की शादी के लिए उत्तर प्रदेश से शॉपिंग करने आई महिला का पर्स मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश लूटकर फरार हो गए। पर्स में 16 तोले सोने के जेवर और 50 हजार कैश था। घटना के समय महिला अपनी भाभी के साथ रिक्शा पर साबुन बाजार की ओर जा रही थी। थाना कोतवाली पुलिस ने घटना का जायजा किया।
हैबोवाल के अरुण बांसल ने बताया कि उनकी बुआ ऊषा सिंगला और फूफा भूषण सिंगला उत्तर प्रदेश के श्यामली में रहते हैं। अगले महीने उनकी बेटी की शादी है। इसके लिए वो शॉपिंग करने यहां आए थे। मंगलवार रात साढ़े 9 बजे ऊषा सिंगला अपनी भाभी नीलम गुप्ता के साथ मॉल रोड से शॉपिंग करके साबुन बाजार रिश्तेदारों के घर लौट रहीं थी। जैसे ही उनका रिक्शा लक्कड़ बाजार के पास पहुंचा, पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार उनके हाथ में पकड़ा पर्स लूट ले गए।
दोनों महिलाओं ने मदद के लिए शोर भी मचाया, मगर जब तक लोगों को कुछ समझ में आता, दोनों फरार हो चुके थे। ऊषा सिंगला ने बताया कि दोनों बदमाशों ने सफेद रंग के रुमाल से अपने चेहरे ढक रखा था। पीछे बैठे बदमाश ने चेक शर्ट पहन रखी थी। अंधेरा होने के कारण वह उनके मोटरसाइकिल का नंबर नहीं पढ़ सकीं। इंस्पेक्टर सुरिंदर मोहन ने कहा कि जांच की जा रही है।
निगम के इंस्पेक्टर की मां से गहने और नकदी लूट ले गया नौसरबाज
लुधियाना त्न घुमार मंडी के हीरा सिंह नगर में बेटे का दोस्त बता पानी पीने के बहाने घर में घुसा नौसरबाज बूढ़ी महिला से लाखों के जेवर और नकदी चुरा ले गया। महिला निगम इंस्पेक्टर बलदेव राज की मां हैं। थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने पर्चा दर्ज करने में 4 महीने लगा दिए। पुलिस को बलदेव राज ने बताया कि 19 जनवरी को वह परिवार के साथ साले के बेटे की शादी में होशियारपुर गए थे। घर में उनकी 80 साल की मां अकेली थीं। उनकी बहू नवनीत कौर हैबोवाल इलाके में रहती है।
दोपहर २.३० बजे वह मां को खाना देने आई तो मां ने बताया कि घर में चोरी हो गई है। अलमारी तोड़ कर किसी ने 10 तोले सोने के गहने और 40 हजार नकदी चुरा लिए थे। महिला ने बताया कि थोड़ी देर पहले एक्टिवा पर एक लड़का आया था। उसने बताया कि वह बलदेव के साथ ही निगम में काम करता है। उसने पीने के लिए पानी मांगा। उसी युवक ने घर में चोरी की है। इंस्पेक्टर रंजीत सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर पहले अपने स्तर पर मामले की छानबीन करता रहा। मगर जब कोई सफलता नहीं मिली तो पुलिस को शिकायत दे दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.