पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना। दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा जीत हासिल करने के बाद पंजाब में पार्टी के वर्कर बहुत खुश है। चुनाव नतीजों के आने पर ही पंजाब में जश्न शुरू हो गया है। दूसरी तरफ दिल्ली में भाजपा-अकाली गठबंधन की हार के बाद बादल केंद्र के सहयोगी अकाली दल ने मोदी का बचाव करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने डैमेज कंट्रोल की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान के धूरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान प्रचार के लिए दिल्ली फतेह करने वाले अरविंद केजरीवाल को लाने के ऐलान के बाद यहां नया मैदान-ए-जंग बनने के आसार हैं। माना जा रहा है कि यहां दो प्रदेशों के मुख्यमंत्री अपना-अपना बल दिखाएंगे।
मंगलवार सुबह जैसे ही घड़ी के कांटे 10 बजने की तरफ इशारा करने लगे, शहर में एकाएक पटाखों की आवाजें आने लगी। बाहर निकलने पर पता चला कि ही टीवी पर नजरें गड़ाए बैठे आम आदमी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता और समर्थकों को दिल्ली आप की होने का अहसास हो चुका था। पार्टी के जिला लुधियाना कन्वीनर अहबाब सिंह ग्रेवाल और प्रवक्ता डॉ. एसएस बुट्टर ने कहा कि पार्टी के लिए यह जीत पार्टी की नहीं, बल्कि आम आदमी की जीत है। लुधियाना व जालंधर में आम आदमी पार्टी वर्करों ने भंगड़ा डाल कर खुशी का इजहार किया। उनका कहना है कि दिल्ली में जीत के बाद अब पंजाब का रास्ता भी साफ हो गया है। आप वर्करों ने इसको आम आदमी की जीत बताया है।
अगली स्लाइड्स में देखें, जीत का संदेश और हार समेटने की कोशिश....
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.