पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ACP Said Jalandhar, Punjab News, Crime News

हॉट टॉक: एसीपी बोले, भाई साहब नहीं सर कहिए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना।बिल्डिंग बॉयलाज का उल्लंघन वालों पर निगम की कार्रवाई के तहत होटल पार्क प्लाजा की बेसमेंट समेत तीन बेसमेंट सील कर दिए। इस दौरान पार्क प्लाजा के मालिक जस्सी खंगूड़ा व निगम टीम के साथ पहुंचे एसीपी ध्रुमन निंबाले में कुछ इस तरह से हॉट टॉक हुई। जस्सी भाई साहब...निंबाले डोंट कॉल मी भाई साहब, कॉल मी सर। आईएमए पुलिस ऑफिसर ऑन ड्यूटी।

जस्सी आई एम एन एक्स एमएलए। निंबाले एक्स एमएलए ना।जस्सी ये लीजिए बात करिए। निंबाले अजय जी (असिस्टेंट कमिश्नर निगम), आप बात कर लो।जस्सी खंगूड़ा ने अजय सूद की ओर मोबाइल बढ़ाया लेकिन उन्होंने फोन पर बात करने से इंकार कर दिया। बाद में निगम टीम ने पार्क प्लाजा की बेसमेंट को सील कर दिया। असल में शहर में कई होटल मालिक बेसमेंट को पार्किंग की बजाए बैंक्वेट हॉल के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

बिल्डिंग बॉयलाज का उल्लंघन वाली शहर की प्रमुख इमारतों को सील करने का सिलसिला निगम अधिकारियों ने दूसरे दिन भी जारी रखा।शुक्रवार को निगम टीम ने फिरोजपुर रोड के केपी कॉम्प्लेक्स की बेसमेंट व डीपीके कॉम्प्लेक्स की बेसमेंट पर भी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान विरोध की आंशका के चलते एसीपी ध्रुमन निंबाले पुलिस फोर्स के साथ पूरी कार्रवाई के दौरान साथ रहे। कार्रवाई के दौरान असिस्टेंट टाउन प्लानर राजिंदर शर्मा, म्युनिसिपल टाउन प्लानर राजकुमार मौजूद थे।

क्या है मामला
प्रमुख इमारतों ने नक्शे में दिखाई पार्किंग स्पेस में कमर्शियल एक्टीविटी चला रखी है। अब पार्किंग स्पेस न होने से लोग अपने व्हीकल सर्विस लेन या सड़क पर पार्क करते हैं। हाईकोर्ट के निर्देश पर बिल्डिंग बॉयलाज का उल्लंघन कर रही इन इमारतों पर वीरवार से नगर निगम ने कार्रवाई शुरू की।होटल पार्क प्लाजा के मालिक जस्सी खंगूड़ा और एसीपी ध्रुमन निंबाले में जमकर बहस हुई।