पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सियायत की रंजिश में बहा खूनः कांग्रेस प्रत्याशी की शिअद उम्मीदवार ने की हत्या

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तरनतारन. भग्गूपुर गांव में बुधवार देर शाम शिरोमणि अकाली दल के पंचायत समिति उम्मीदवार ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर कांग्रेस उम्मीदवार सुखराज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गए। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के सचिव हरमिंदर सिंह गिल ने बताया कि ब्लॉक यूथ कांग्रेस प्रधान सुखराज सिंह नदोहर जोन से पंचायत समिति के उम्मीदवार थे।

शाम करीब सात बजे वह गुरुद्वारा साहिब के बाहर खड़े थे। इसी बीच अकाली उम्मीदवार हरचरण सिंह चन्ना अपने भाई सरपंच सरवण सिंह और सुखविंदर सिंह के साथ वहां पहुंचा। उन्होंने पहले सुखराज को तेजधार हथियारों से हमला किया। फिर पिस्तौल से गोलियां दाग दीं।

सुखराज को अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। गौर हो कि १९ मई को जिला परिषद व ब्लॉक समिति का चुनाव है। उधर, एसएसपी राजबीर सिंह पुलिस के साथ मौके की जांच की। वैसे, पुलिस आरोपियों की पहचान के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी देने को तैयार नहीं है। एसएसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।