पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना. यह खबर अपराधियों के लिए भले ही अच्छी न हो। मगर क्राइम के लगातार बढ़ते ग्राफ से परेशान पुलिस-प्रशासन को जरूर कुछ राहत देने वाली है। क्राइम करने के बाद दूसरे राज्यों में जाकर छिपने वाले अपराधियों को ट्रैस करने के लिए देशभर के सभी थानों को इंटर कनेक्ट किया जा रहा है। देश के ज्यादातर वॉन्टेड आरोपियों को डाटा बैंक तैयार किया जा रहा है। इस माध्यम से उनके रिकॉर्ड को ऑन लाइन चेक किया जा सकेगा। आगामी दो महीनों के दौरान पुलिस थानों में अब सभी काम कंप्यूटराइज्ड होंगे।
घर बैठे दे सकते हैं शिकायत: इस योजना के शुरू होने के बाद पुलिस की साइट खोल कर किसी भी प्रकार की शिकायत घर बैठे ऑन लाइन दर्ज कराई जा सकती है। कोई भी आदमी कहीं से भी अपनी शिकायत को ई-मेल कर सकता है। अपनी शिकायत की प्रोग्रेस रिपोर्ट को भी ऑन लाइन चेक किया जा सकता है।
दिखेंगे ऑन लाइन
गृह मंत्रालय के अधीन काम कर रही एनसीआरबी (नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो) सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) के नाम से एक प्रोजेक्ट लागू कर रही है। जिसके तहत देश भर में 762 सर्वर स्थापित करके थानों को उनके साथ जोड़ा जा रहा है। उनमें हर राज्य के हर थाने में वॉन्टेड अपराधियों का डाटा बैंक बना कर ऑन लाइन किया जाएगा। जिससे क्राइम करके दूसरे राज्यों में जाकर छिपने वाले अपराधियों को पहचान और पकड़ पाना आसान हो सकेगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.