लुधियाना । गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में एनुअल एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। जिसमें एडीसी नीरू कत्याल गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल प्रिंसिपल गुरमिंदर कौर ने मुख्य मेहमान का स्वागत किया। एथलेटिक मीट का शुभारंभ नीरू कत्याल ने किया। वही स्टूडेंट्स को खेलों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि खेलें शारीरिक और मानसिक विकास में अहम कार्य करती हैं।
उन्होंने पढ़ाई से कॉलेज का नाम रोशन करने वाले बच्चों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में कमलजीत सिंह और प्रोफेसर कुलवंत सिंह भी विशेष रूप से पहुंचे। स्टूडेंट्स ने 800 मीटर की रेस, लॉन्ग जंप, फास्ट साइकलिंग, 1500 मीटर रेस, शॉटपुट, स्पून, पोटेटो रेस और 400 मीटर रेस में हिस्सा लिया।
एथलेटिक मीट का रिजल्ट : 800 मीटर रेस में बेअंत कौर ने पहला, पूजा ने दूसरा और मनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। लॉन्ग जंप में जसप्रीत कौर ने पहला, वीरपाल कौर ने दूसरा व आयिशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। फास्ट साइकलिंग 1500 मीटर रेस में संदीप कौर ने पहला, सोनू ने दूसरा व मंजीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
शॉटपुट में बलविंदर ने पहला, परमिंदर कौर ने दूसरा व राजप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्पून पोटेटो रेस में हरप्रीत कौर ने पहला, दलजीत कौर ने दूसरा व मनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान लिया। 400 मीटर रेस में पूजा रानी जीतने में कामयाब रही। बेअंत कौर को दूसरा और रिंकी को तीसरा स्थान मिला। स्टूडेंट्स की आेर से इवेंट में हिस्सा लेने वाले छात्रों का उत्साह बढ़ाया गया। बलबीर कुमार ने लोगों का धन्यवाद किया।
आगे की स्लाइड में देखें खबर से जुड़ी PHOTOS