पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस्ती जोधेवाल स्थित इकजोत नगर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दो दर्जन के करीब लोगों न

दुकान में घुसकर मारपीट, ले गए मोबाइल व नकदी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। बस्ती जोधेवाल स्थित इकजोत नगर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दो दर्जन के करीब लोगों ने एक घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट की और दुकान की भी तोड़फोड़ की। युवक के शोर मचाने पर हमलावर घर में पड़े 20 मोबाइल फोन और 16 हजार रुपए की नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। जख्मी को उसके घरवालों ने अस्पताल पहुंचाया। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने इकजोत नगर के रहने वाले नजरे आलम की शिकायत पर फुलचंद, गुरुदेव व 20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अपने भाई अतीउल के साथ घर में ही मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। उक्त आरोपियों के साथ उसकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। शिकायतकर्ता घर में अकेला था। इसी दौरान आरोपी जबरन अंदर घुसकर गाली गलोच करने लग गए। जब शिकायतकर्ता ने विरोध जताया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और अंदर पड़े 20 नए मोबाइल व नकदी चोरी कर ली।