पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bajwa Circle Captain Circle Not A Contender

बाजवा के हलके में 5, कैप्टन के हलके में कोई दावेदार नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. कैप्टन अमरिंदर सिंह और परनीत कौर का पटियाला सीट पर इतना दबदबा है कि यहां से किसी भी कांग्रेसी ने चुनाव लडऩे की इच्छा नहीं जताई है। वहीं, प्रताप सिंह बाजवा के हलके गुरदासपुर से 5 लोगों ने चुनाव लडऩे की इच्छा जताई।

प्रदेश चुनाव कमेटी की पहली बैठक में पटियाला सीट ही ऐसी है जहां से किसी ने भी चुनाव लडऩे के लिए आवेदन नहीं किया। वर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री परनीत कौर ने भी नहीं। कौर द्वारा आवेदन न
करने के संबंध में कहा गया कि सिटिंग सांसद को आवेदन की जरूरत नहीं।

परनीत के अलावा मनीष तिवारी और प्रताप सिंह बाजवा ने भी आवेदन नहीं किया। उम्मीदवारों का चयन करने के लिए गठित 29 सदस्यीय कमेटी की बैठक में 25 नेता ही आए। परनीत कौर, अंबिका सोनी, अश्विनी सेखड़ी, आरएल भाटिया बैठक में शामिल नहीं हुए। प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों से कुल 124 लोगों ने चुनाव लडऩे की इच्छा जताई है।
गुरदासपुर लोकसभा सीट से पांच, अमृतसर से 14 नेताओं ने आवेदन किए।

खडूर साहिब से 12, जालंधर से सात नेताओं ने चुनाव लडऩे के लिए आवेदन किया। होशियारपुर से केंद्रीय राज्य मंत्री संतोष चौधरी समेत 11 नेताओं ने आवेदन किए। वहीं, आनंदपुर साहिब से पांच और लुधियाना से दो नेताओं ने आवेदन किए। फतेहगढ़ साहिब से 16, फरीदकोट से 15 आवेदन किए गए। वहीं, फिरोजपुर से राणा गुरमीत सिंह सोढी और उनके बेटे अलमित सिंह सोढी के पूर्व विधायक हरनिरपाल सिंह आवेदन करने वालों में शामिल हैं। बठिंडा से पूर्व वित्तमंत्री सुरिंदर सिंगला और हरमिंदर सिंह जस्सी प्रमुख आवेदक हैं। संगरूर से मौजूदा सांसद विजय इंद्र सिंगला और विधायक केवल ढिल्लों प्रमुख हैं।

सोनिया लेंगी फैसला

पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी शकील अहमद ने कहा, 'प्रदेश चुनाव कमेटी को इन नामों में यदि किसी पर ऐतराज है तो 28 जनवरी तक लिखित में टिप्पणियां दे सकती है। इसके बाद 29 को सूची पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी के प्रधान पीसी चाको को सौंपी जाएगी। अंतिम फैसला पार्टी प्रधान सोनिया गांधी लेंगी।'