पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटियाला. जिला परिषद और ब्लॉक समिति पंचायत के दौरान की जा रही धक्केशाही, सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और कानून व्यवस्था की बुरी स्थिति का सीएम परकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को गंभीर नतीजा भुगतना पड़ेगा। पंजाब कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने यह बात मंगलवार को निकटवर्ती गांव आलोवाल में चुनावी बैठक में कही।
कांग्रेसी उम्मीदवार सुखराज सिंह भागपुर की हत्या, कांग्रेसी विधायक राणा गुरमीत ङ्क्षसह सोढी पर फिरोजपुर में हमले की घटनाओं के लिए बाजवा ने राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हालात तब और खराब हो जाते हैं जब पंजाब पुलिस भी सुखबीर बादल के इशारे पर दंगा करने वाले अकाली-भाजपाई वर्करों पर कोई कार्रवाई नहीं करती। राज्यभर में अकालियों द्वारा ङ्क्षहसा किए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। यह राज्य में डर फैलाने की सोची समझी साजिश है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल इलैक्शन इंजीनियङ्क्षरग के नाम पर चुनाव प्रणाली की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.