पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar Minoritiy Commission Sent Summons To Dgp And Home Secretary

युवती को जिंदा जलाने का केस: अल्पसंख्यक आयोग ने डीजीपी, गृह सचिव को भेजा समन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना. ढंडारी इलाके की दुर्गा काॅलोनी में जिंदा जलाई गई नाबालिग लड़की का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बिहार अल्प संख्यक आयोग ने इस मामले में कड़ा रूख लेते हुए पंजाब के डीजीपी और गृह सचिव को समन भेजा है। आयोग ने सात दिन में इस पर जबाव मांगा है। साथ ही आयोग ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
आयोग ने बिहार के सीएम जीतन राम मांझी और गृह सचिव आमिर सुबहानी को नोटिस देकर पीड़ित परिवार की इच्छा के अनुसार उन्हें बिहार लाने के लिए कहा है। आयोग के सदस्य मोहम्मद शमशाद आलम ने बताया कि आयोग पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। पंजाब के अफसरों से मामले की पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, बिहार के बेतिया लोकसभा से सांसद डा. संजय जायसवाल ने कहा, पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए वह हर संभव मदद करेंगे।
...इधर, यूपी के सीतापुर से आरोपी बब्बू अरेस्ट
पुलिस कमिश्नर प्रमोद बान ने बताया, पुलिस ने मामले में फरार चल रहे आरोपी बब्बू को लखनऊ से सटे सीतापुर से अरेस्ट कर लिया है। जिसे पुलिस पार्टी वापस लुधियाना लेकर लौट रही है। इस मामले में पुलिस पहले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक अन्य आरोपी बल्ली को लेकर भी पुलिस पार्टी लगातार विभिन्न स्थानों पर रेड कर रही है। गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में शहजाद, अनवर, नियाज छोटू व बिंदर को जेल भेज चुकी है। आरोपी अमरजीत अभी पुलिस रिमांड पर है।