लुधियाना। फील्डगंज के कूचा नंबर 16 के पास स्थित जंजघर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए युवक रोबिन चुग का 25 सितंबर की रात में बाइक चोरी हो गया। जब वह 26 को शिकायत दर्ज करवाने के लिए थाना डिवीजन नंबर दो गया तो मुंशी ने उसे यह कहकर टाल दिया कि रात वाले थानेदार साहिब ही तुहाडी एफआईआर करनगे। असी तुहाडी दिन वेले एफआईआर नी कट सकदे। रात नू मोटरसाइकिल चोरी होया सी, तां रात नू थानेदार साहिब आनगे , ता ओहना कोल अपनी एफआईआर दर्ज करवाएओ। 72 घंटे बाद भी अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
शाहपुर रोड के रहने वाले रोबिन चुग ने बताया कि वह वीरवार की रात को फील्डगंज स्थित जंजघर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। रात 9 बजे वह अपना बाइक जंजघर के पास एक प्राइवेट क्लीनिक के बाहर खड़ी कर चला गया। जब वह वापस आया तो बाइक गायब था।
वह थाना डिवीजन नंबर 2 में शिकायत दर्ज करवाने के लिए चला गया। लेकिन वहां जाकर रात वाले मुंशी ने उन्हें यह कहकर टाल दिया कि नाइट ड्यूटी अफसर अभी राउंड पर हैं। थोड़ी देर के बाद आना। करीब आधा घंटा वहीं पर बैठकर वह इंतजार करता रहा। रात में दो बार थाने गया मगर शिकायत नहीं दर्ज हुई। शुक्रवार की सुबह जब वह दोबारा एफआईआर करवाने गया तो उसे दोपहर में आने के लिए कहा गया। दोपहर में जाने पर उसे शाम के अफसर द्वारा कार्रवाई करने की बात कहकर लौटा दिया गया।
चोरों ने 20 मिनट में खोला बाइक का लॉक
सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक 9:55 बजे मोटरसाइकिल के पास आते हैं। जिसमें से दो युवक बाइक को चाबी लगाकर खोलने की कोशिश करते हैं और एक साइड पर खड़े होकर सिगरेट पीटे हैं। 20 मिनट की मशक्कत के बाद युवक 10:15 बजे लॉक खोल कर बाइक लेकर फरार हो जाते हैं।
पुलिस ने कब्जे में नहीं ली सीसीटीवी फुटेज
रोबिन ने बताया कि रात को पीसीआर कर्मी, मुंशी व थानेदार मौका देखकर चले गए। लेकिन बाद में न तो मुंशी मिला और न ही थानेदार। जब उसने सुबह वाले मुंशी को सीसीटीवी फुटेज को देखने के लिए कहा तो उसने रात वाले ड्यूटी अफसर पर बात डाल दी। 60 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेने के लिए मौके पर नहीं आई।
फोन नहीं चकदे ता असी की करिए : मुंशी
रोबिन ने बताया कि वह शुक्रवार को थाने में गया तो मुंशी ने कहा कि आप रात वाले थानेदार का नंबर ले लो उनसे बात कर लो। जब उसने फोन किया तो फोन नहीं उठा। इस पर उसने मुंशी को फोन न उठाने के बारे में बताया। मुंशी ने गुस्से में कहा कि जे थानेदार फोन नहीं चकदे ता असी की करिए, एह मामला ता ओहना दा वा, ओह आप ही आके मामला दर्ज करनगें। असी कुछ नहीं कर सकदे।
आगे की स्लाइड में देखिए सीसीटीवी की तस्वीरें...