लुधियाना। वारदात होने पर सिर्फ 5 मिनट में पीसीआर दस्ता घटना स्थल पर होगा। शहर में 53 पीसीआर बाइक्स को जीपीआरएस से लैस किया गया है। ये सभी बाइक्स मेन कंट्रोल रूम से अटैच रहेंगी। पहले चरण में भारत नगर चौक, फव्वारा चौक, बस स्टैंड, आरती चौक, सराभा नगर, घुमारमंडी, डीएमसी, पीएयू, मल्हार रोड, पक्खोवाल रोड, फिरोजपुर रोड, मिनी सेक्रेटेरिएट समेत जोन 3 के अधीन आते 9 थानों को कवर किए हैं।
जीपीआरएस लैस होने से पीसीआर बाइक्स पर ड्यूटी देने वाले पुलिस मुलाजिम ड्यूटी के दौरान न ही बंक मार सकेंगे और न ही किसी एटीएम या दुकान में बैठ कर आराम कर सकेंगे। पीसीआर मुलाजिमों की कारगुजारी को एडीसीपी रैंक से लेकर एसएचओ स्तर के अफसर अपने
मोबाइल फोन से भी चैक कर सकेंगे। पुलिस कमिश्नर प्रमोद बान के अनुसार 100 नंबर पर शिकायत मिलने पर जो भी पीसीआर दस्ता घटनास्थल के निकट होगा, उसे तुरंत मौके पर भेजा जाएगा। साथ ही अन्य पीसीआर बाइक्स इस दस्ते को बैक अप देकर इलाके की घेराबंदी करेंगी।
130 दिन में 2137 वारदातें
फरवरी 2015 : अभी तक 170 मामले अाए सामने।
जनवरी 2015 : 472 मामले दर्ज हुए। इसमें 46 चोरियां, 32 लूट व स्नैचिंग व 20 वाहन चोरी के थे।
दिसंबर 2014 : 537 मामले दर्ज हुए। इसमें 54 चोरियां, 42 लूट व स्नैचिंग व 17 वाहन चोरी के थे।
नवंबर 2014 : 487 मामले दर्ज हुए। इसमें 42 चोरियां, 36 लूट व स्नैचिंग व 15 वाहन चोरी के थे।
अक्टूबर 2014 : 471 मामले दर्ज हुए। इसमें 57 चोरियां 38 लूट व स्नैचिंग व 18 वाहन चोरी के थे।
आगे की स्लाइड में देखें इन इलाको को मिली सुरक्षा