पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना। सरकारी कर्मचारी भी अजीब-अजीब गलती करते हैं। शहर का सुविधा दावे करता है कि वह बहुत सही काम करता है पर जब गलती करता है तो सभी के लिए हंसी का पत्र बन जाता है। अब ताजे मामले में एक व्यकित ने अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए आवेदन किया था। यह परिवार उस वक्त हैरान रह गया जब उनके बेटे का जन्म प्रमाण पत्र की जगह मृत्यु प्रमाण जारी कर दिया। गुस्साए दंपत्ति ने जब विभाग को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी तो विभाग सकते में आ गया। अब विभाग मामला दबाने के लिए संबंधित परिवार की मिन्नतें कर रहा है। बच्चे के पिता हरजिंदर सिंह व माता सुमनदीप कौर ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र मनसान सिंह के जन्म प्रमाण पत्र के लिए सुविधा सैंटर पर अप्लाई किया था। बुधवार को जब वह बेटे का प्रमाण पत्र लेने सुविधा सैंटर पहुंचे तो उन्हें उसका मृत्यू प्रमाण पत्र थमा दिया। इसे पढ़ते ही उनके पांव थले जमीन खिसक गई। जब उन्होंने इस संबंधी डिलीवरी सीट पर बैठे कर्मी से शिकायत करनी चाही तो उसका रवैया तानाशाह जैसा था। शिमालपुरी निवासी पीड़ित परिवार ने बताया कि उनको जो मृत्यू प्रमाण पत्र जारी किया गया है उसका नंबर 209374 और रजिस्ट्रेशन नंबर 1920 है। 25 जुलाई 2012 को उनके बेटे का जन्म हुआ था उसे मृत्यू का दिन बताया गया, जबकि जिस अस्पताल में उसका जन्म हुआ उसे मृत्यु स्थान बताया गया। जब उन्होंने मिड्डा चौक के नगर निगम ऑफिस जाकर इस संबंधी बात करने का प्रयास किया तो वहां तैनात कर्मी ने उन्हें छोटी-मोटी गलती बता पुन जन्म प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई करने की सलाह दे डाली। पीड़ित परिवाल ने विभाग की इस गलती के खिलाफ कोर्ट जाने का फैसला लिया है। मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय के कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। समाजसेवी काका सूद व बिट्टू नैयर ने कहा कि इतनी भयंकर गलती करने वाले विभाग के कर्मचारी को शीघ्र सस्पेंड कर देना चाहिए। उन्होंने नगर निगम के कमिश्नर से इस संंबंध में कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.