पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटियाला. अब पटियाला सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की सभी ब्रांचों में स्टाफ को सप्ताह में चार दिन नीली पगड़ी बांधनी पड़ेगी। बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा ने ड्रेसकोड के तहत यह फरमान जारी किया है। यह आदेश एक अप्रैल से लागू होंगे। पंजाब में नीली पगड़ी को अकाली दल की पहचान के साथ जोड़ा जाता है। चंदूमाजरा के इस फैसले को कांग्रेस ने नादरशाही फरमान बताते हुए कहा कि बैंकों में ड्रेसकोड के जरिये अकालीकरण करना ठीक नहीं है। हरिंदरपाल सिंह के पिता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा शिअद महासचिव हैं। वह पूर्व सांसद हैं और पिछले चुनाव में पटियाला संसदीय सीट से अकाली उम्मीदवार भी रहे।
उस चुनाव में उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार परनीत कौर ने हराया था। हरिंदरपाल का पॉलिटिकल करियर अभी शुरुआती दौर में ही है। उन्हें पटियाला सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में पहली बड़ी नियुक्ति मिली।
वर्क कल्चर सुधारने की कोशिश : चंदूमाजरा
हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि बैंक में वर्क कल्चर इंप्रूव करने के लिए ही ऐसा किया गया है। बैंक में लेटेस्ट टेक्नीक, इंफ्रास्ट्रक्चर व स्टाफ की जरूरत पूरी हो चुकी है। नीली पगड़ी बांधने के फैसले को अकालीकरण का नाम देना गलत है। कांग्रेसी लीडर बीबी राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा नीली पगड़ी का फरमान सही नहीं है। अकाली लीडरों को चाहिए कि वह सरकार का अकालीकरण न करें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.