पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शताब्दी, राजधानी में टिकट के साथ बुक कराएं कुली और कैब

शताब्दी, राजधानी में टिकट के साथ बुक कराएं कुली और कैब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। रेलवे में वीआईपी ट्रेनों (शताब्दी, राजधानी, शान-ए-पंजाब) में सफर करने के लिए ऑन लाइन टिकट बुक करवाने वाले यात्रियों के लिए कुली व कैब की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इसके लिए यात्री को बुकिंग के दौरान ही रेलवे किराए के अलावा अलग से भुगतान करना पड़ेगा। इससे यात्रियों के समय की बचत होगी। फिलहाल आईआरसीटीसी की तरफ से यात्रियों के लिए यह सेवा दिल्ली व चंडीगढ़ में शुरू कर दी गई है।
इसके बाद फिरोजपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों लुधियाना, जम्मू व अमृतसर स्टेशनों पर सुविधा शुरू की जाएगी। जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी के प्रवक्ता संदीप ने बताया कि बुकिंग के दौरान यात्री को अपना नाम व विवरण देने के साथ साथ जिस इलाके में जाना है, उसके बारे में भी पूरी जानकारी देनी होगी। गाड़ी पहुंचते ही स्टेशन पर यात्री के नाम की तख्ती लेकर पहले ही कुली व कैब ड्राइवर वहां पर मौजूद रहेंगे। पहले इस प्रोजेक्ट को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है।

उसके बाद ही इसे सभी रेलवे मंडलों में शुरू किया जाएगा। रेलवे यात्री तीन दिन पहले तक इसकी बुकिंग करवा सकते हैं। यात्रियों अगर बुकिंग के दौरान बताए गए सामान से अधिक सामान लेकर आते है तो यात्रियों को इसके लिए अलग से भुगतान करना पड़ेगा।
जानकारी के अनुसार फिलहाल यह सुविधा नगर के पाॅश इलाकों सिविल लाइन, बीआरएस नगर, मॉडल टाउन, सराभा नगर, राज गुरु नगर के अलावा कुछ भीतरी इलाकों के लिए भी रखी गई है। इनके लिए किराए भी अलग से तय किए गए हैं। अफसरों के अनुसार टैक्सी ड्राइवर यात्रियों का सामान भी घर पहुंच कर उतार कर रखेंगे। पायलट प्राेजेक्ट सफल होने के बाद ही इसे अगले पड़ाव में शुरू कर दिया जाएगा।