पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना. बुड्ढा नाले से गंदगी का नासूर खत्म किया जा सके, इसके लिए प्रदेश के चीफ सेके्रटरी राकेश सिंह शहर में आए। उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग कर बुड्ढा नाला का दौरा किया। यह बात अप्रैल महीने की 10 तारीख की है। जब वह अफसरों से मिले तो बोले, वह भी नाले की गंदगी खत्म करना चाहते हैं और इसके लिए पूरा एक साल उनका फोकस बुड्ढा नाले की सफाई पर रहेगा।
महीना भी बीत गया। लेकिन नाला सुधारने को सरकारी प्रबंधों में एक पत्ता भी इधर से उधर नहीं हुआ। इन बीते दिनों में जिला प्रशासन तो दूर निगम का भी कोई अधिकारी बुड्ढा नाला तक नहीं पहुंचा। ऐसे में बुड्ढा नाला कैसे साफ होगा। नाला सफाई के आदेश मात्र कागजों तक सीमित न रहे। इसके लिए निगम ने तीन साल पहले नाले के किनारे बोर्ड भी लगाए थे। नाले में लोग कूड़ा न गिराएं। इसके लिए लोगों को हिदायत के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। लेकिन हालात ऐसे हैं कि नाले में सरेआम कहीं पर निगम तो कहीं पर लोग कूड़ा गिरा रहे हैं।
पुली के पास नाले में डाल दिया मलबा
न्यू डीएमसी से चंदर नगर को जाने वाली लाइफ लाइन वाली पुली पर तो एक तोड़ी गई बिल्डिंग का पूरा मलबा ही नाले में गिरा दिया गया है। इसके कारण गंदगी जमा होने लगी है। इसमें नगर निगम किसी भी व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं कर पाया है। यहां तक की अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.