पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गहरी नींद में होने के कारण अपना बचाव नहीं कर पाया

धुएं की बू आई तो पता चला मोमबत्ती के कारण जिंदा जल गया संदीप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना। 28 वर्षीय एक युवक संदीप सिंह शनिवार रात को गांव गिल में संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदा जलकर मर गया। थाना सदर की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी नरिंद्र सिंह ने बताया कि घटना का पता रात करीब 12 बजे चला, जब संदीप के पिता अमरचंद, जोकि संदीप के कमरे के बाहर लॉबी में सोए हुए थे, को जलने की बू आई। संदीप के कमरे से धुआं उठ रहा था। उसने ऊपर के कमरे में सो रहे अपने दूसरे बेटे को जगाया। दोनों ने मिलकर आग बुझाई, लेकिन तब तक संदीप की मौत हो चुकी थी। नरिंद्र ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि संदीप जिस कमरे में सोता था उसमें लाइट नहीं थी। रोशनी के लिए उसने मोमबत्ती जलाई और उसे प्लास्टिक की कुर्सी पर रखकर सो गया। पास और भी कपड़े पड़े हुए थे। माना जा रहा है कि मोमबत्ती से प्लास्टिक की कुर्सी को आग लगी और फिर कपड़ों व संदीप के बिस्तर को लग गई। गहरी नींद में होने के कारण वह अपना बचाव नहीं कर पाया और आग की चपेट में आकर जल गया। नरिंद्र सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रहा है। उन्होंने बताया कि संदीप अविवाहित था।