लुधियाना. ढंडारी इलाके में छह बदमाशों की ओर से जलाकर मारी गई नाबालिग लड़की को इंसाफ दिलाने के लिए एंटी क्राइम एंटी करप्शन इंडिया फाइट्स बैक की ओर से वीरवार को हैबोवाल में कैंडल मार्च निकाला गया। राष्ट्रीय चेयरमैन मुकेश गौड़ और प्रधान पंकज कपूर ने आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की।
इस मौके पर गोपाल, मनीष, शिवचंद्र मल्होत्रा, धर्मेश, हैप्पी, सतिंदर संजय कुमार, परमजीत आहुजा, राजू तिवारी, अखिलेश, मुन्ना लाल, विनोद खन्ना और मोहन सिंह मौजूद थे।
आगे की स्लाइड में देखें फोटो...