पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Captain Demanded Cancellation, Bajwa Prime

लीडरशिप में चेंज की कैप्टन की मांग रद्द, बाजवा ही प्रधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट। कांग्रेस लीडर शकील अहमद तथा प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने मंगलवार को मैंबरशिप अभियान शुरू किया। कहा, पार्टी राज्य में 30 लाख मेंबर बनाएगी। शकील ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा स्टेट लीडरशिप में बदलाव की मांग को खारिज कर दिया। उन्होंने बाजवा का बचाव करते कहा कि पार्टी में पूरी तरह एकता है।
पार्टी में ही राहुल गांधी के नेतृत्व क्षमता पर उठे सवालों पर शकील ने कहा, राहुल मेच्योर हैं और समझदार लीडर हैं और हम सभी उनके नेतृत्व में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मोदी का 56 इंच का सीना 5.6 इंच का हो गया है। केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद से बाॅर्डर पर पाकिस्तान की ओर से हमले बढ़े हैं। बाजवा ने कहा,अकाली मंत्री नशे के कारोबार में शामिल हैं और भोला द्वारा नाम लेने के बावजूद बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई नहीं की। सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
सीएम को डांस देखने की फुर्सत अंधे हुए के पास जाने की नहीं
बाजवा गढ़शंकर भी पहुंचे। गांव बोडा में बोले, सीएम बादल के पास गुरदासपुर में अंधे हुए लोगों का हाल जानने की फुर्सत नहीं है लेकिन बालीवुड डांसरों के लिए उनके पास पूरा समय है। उनका इशारा कबड्‌डी कप में बुलाए गए बालीवुड एक्टर्स की तरफ था। कहा, कुछ अफसर बिना वजह कांग्रेसियों को तंग कर रहे हैं। इन्हें बख्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस सरकार आने पर नशा तस्करों के खिलाफ स्पेशल कोर्ट लगाएंगे। उनकी जायदादों को सरकारी संपति घोषित करेंगे। पंजाब पर हर साल 11 हजार करोड़ का कर्ज बढ़ रहा है। गठबंधन ही जिम्मेदार है। पंजाब के 18770 कारखाने भी इसी सरकार की वजह से बंद हुए हैं।
(फोटो- पठानकोट में बाजवा और शकील अहमद।)