पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नहर में कार गिरी, एक ही परिवार के 5 की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पठानकोट. सोमवार रात यूबीडीसी नहर में कार गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी, सगा भाई और पोता-पोती शामिल हैं। पूरा परिवार तारागढ़ में एक शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहा था। पानी के तेज बहाव के कारण 17 वर्षीय लड़की दीक्षा का शव नहीं मिल पाया है।

गांव खोबा के बलवीर सैनी (67), पत्नी गुलशन कुमारी (63) भाई जगदीश सैनी (55), पोती दीक्षा (17) और 8 साल के पोते साहिल के साथ नैनो कार में घर लौट रहे थे। कार जगदीश खुद ड्राइव कर रहे थे। कोटली से बारठ साहिब की ओर जाते समय कार नहर में जा गिरी। कार में सवार किसी को भी बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। बलवीर सैनी के बेटे करणवीर दूसरी कार में आगे जा रहे थे।

घर पहुंचने पर जब काफी देर तक पिछली कार नहीं पहुंची तो तलाश करने निकले। कोटली के पास उन्होंने अपने पिता की कार को नहर में देखा। सुबह ७ बजे साहिल और गुलशन का शव निकाला गया जबकि बलवीर सैनी और जगदीश का शव कई किलोमीटर आगे से मिला। दोपहरबाद परिवार के चार लोगों की एक साथ चिता जलने पर गांव खोबा में मातम पसरा है।