पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Changing Match Orders Girls School Staff

गर्ल्स स्कूल से मेल स्टाफ बदलने का आदेश जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूलों से मेल स्टाफ को बदलने की कार्रवाई को अमल में लाते हुए डायरेक्टर जरनल स्कूल एजुकेशन (डीजीएसई) ने तबादलों के आदेश जारी कर दिए हैं। जिसमें पहले चरण में मेल स्टाफ को ब्वॉयज स्कूल और फीमेल स्टाफ को गल्र्स स्कूल में बदला गया है।

तब्दील हुए स्टाफ एक अप्रैल 2014 से अपने नए स्कूल में रिपोर्ट करेंगे। तबादलों में लुधियाना के 33 स्कूल में 66 टीचर्स को इधर से उधर भेजा गया है। सूची में यहां टीचर्स को इधर से उधर किया गया है। वहीं, प्रिंसिपल हरदेव सिंह को सरकारी गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से बदल कर सुदेश बजाज के स्थान पर सरकारी गल्र्स स्कूल सिधवां वेट में लगाया गया है और उनके स्थान पर सुदेश बजाज को भेजा गया है। तबादलों में स्टेशन का खास ध्यान रखा गया है, जिसके तहत शहर के टीचर्स को शहर और देहात के टीचर को उनके आसपास के स्टेशन पर लगाया गया है।