पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना। फोन पर भोले लोगों से बैंक अकाउंट नंबर, एटीएम नंबर तथा पासवर्ड मांग कर अकाउंट हैक करने वाला गिरोह शहर में सक्रिय है। गिरोह के सदस्य अब तक दर्जनों लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। इसके बाद ये लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। आरोपी पुलिस से ज्दाया चालाक लगते हैं जिस कारण शिकायत मिलने पर भी पुलिस उन तक पहुंच नहीं पाती। शैलेंद्र रावत के साथ सोमवार को ऐसी ही घटना घटी। सुबह करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर 97794-23777 पर 99673-71739 नंबर से फोन आया। उधर से बात करने वाले ने कहा कि वह फिरोजपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम ब्रांच से बोल रहा है। आपका एटीएम ब्लाक हो गया है। आपको नया एटीएम जारी किया जाएगा। उससे पहले आपके पुराने एटीएम को कैंसल करने पड़ेगा। आप को दोपहर 12 बजे पीएनवी की ब्रांच में भी पहुंचना है, मगर उससे पहले शीघ्र आप अपना एटीएम नंबर और पासवर्ड बताओ हड़बड़ाहट में शैलेंद्र ने बात करने वाले को सभी नंबर बता दिए। उसके बाद 12 बजे बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके अकाउंट से पड़े 2710 रुपए उड़ाकर शॉपिंग कर ली गई है।
ये लोग हुए ठगी का शिकार
हैब्बोवाल के हरी सिंह नगर निवासी हरविंदर कुमार को इसकी प्रकार का एक फोन आया। बोलने ने एटीएम का नंबर और पासवर्ड मांग कर उनके अकाउंट से 9100 रुपए निकाल लिए।
- प्रेम नगर निवासी रणधीर शर्मा से एटीएम नंबर और पासवर्ड मांग कर उनके अकाउंट से 16 हजार उड़ा लिए। इसी तरह लाडोवाल निवासी प्रेम कुमार से फोने पर उनके अकाउंट और एटीएम नंबर लेने के साथ पासवर्ड मांग कर उसे अकाउंट से 97 हजार निकाल लिए।
-बिंद्रा कॉलोनी के बृज शर्मा से फोन पर अकाउंट एटीएम का पासवर्ड लेकर 18 हजार को चपत लगाई।
- न्यू शिवा पुरा के सन्नी के साथ भी ऐसा ही हुआ। उसे फोन करने वाले ने अपनी प्रभावशाली बातचीत से उसका अकाउंट और पासवर्ड ले लिया। इसके कुछ देर बाद ही उसके अकाउंट से 24 हजार गायब हो गऐ। इसकी तरह जमालपुर के आशू सिंह को 3 तीन फरवरी को गिरोह के सदस्य ने फोन किया और खाता नंबर और एटीएम का पासवर्ड मांग लिया। कुछ ही देर में उन्हें बैंक की तरफ से मैसेज आ गया कि आपके अकाउंट से 14 निकाल लिए गए हैं।
अपनी सूझबूझ से बचे ये लोग
कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने अपनी सूझबूझ से बचे हैं। हैब्बोवाल के हीला लाल को जब ऐसी कॉल आई तो उन्होंने फोन करने को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। जमालपुर के हरप्रीत सिंह ओबराय को भी इसी तरह की काल आई तो मगर उन्हें गिरोह के बारे में जानकारी थी। इस लिए फोन काटकर उन्होंने पुलिस को इस बारे में शिकायत की। दुगरी के हरभजन सिंह, मॉडल टाउन के जतिंदर सिंह तथा शिव पुरी निवासी जोगिंदर कुमार नजरान को इसी प्रकार के फोन आए पर वह अपनी समझदारी से बच गए।
ऐसी काल को कर दें इग्नोर
पीएनबी के वरिष्ठ प्रबंधक अशोक आरोड़ा कहते हैं कि कोई भी बैंक किसी खाताधारक से कभी फोन करके उसका नंबर या फिर पासवर्ड नहीं मांग सकता। लुटेरों से बचाने के लिए हर ग्राहक को बैंक की तरफ से मोबाइल पर मैसेज किया जा रहा है। य सिर्फ हैकर गैंग ही कर रहा है, जो लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। लोगों को ऐसे फोन कॉल इग्नोर कर देने चाहिए।
ऐसी होती है शॉपिंग
एटीएम कार्ड के आगे सीरियल नंबर तथा पीछ की तरफ तीन अंकों का सीवीवी (कार्ड वेरिफिकेशन वैल्यू) नंबर अंकित होता है। यह एक तरफ का कस्टम सिक्योरिटी कोर्ड होता है। यह दोनों नंबर अगर किसी को मिल जाएं तो उससे ऑनलाइन शॉपिंग की जा सकती है। इंटरनेट से की जाने वाली शापिंग में केवल यह दोनों नंबर देने से खरीदारी हो जाती है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.