पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chetan Sood Will Soon Get Cast In Punjabi Film

जल्द पंजाबी रुपहले पर्दे पर अभिनयो को साकार करेंगे चेतन सूद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. आप शिवपुरी इलाके को तो अच्छे से जानते होंगे। तो फिर चेतन सूद को भी जानते होंगे। अगर नहीं तो हम आपको उनसे रू-ब-रू करवाते हैं। इनके पापा का बिजनेस है। चाहते तो उसे संभाल सकते थे। लेकिन कुछ बनने की धुन थी। तो फिर सफर भी शुरू किया। लुधियाना से मुंबई तक का। इस रास्ते पर संघर्ष था। लेकिन चेतन सूद कहते हैं कि उन्हें तो बस मंजिल की तलाश थी। अपना नाम कमाना था। इसलिए 19 साल की उम्र में मुंबई चले गए। पापा से पैसा नहीं लिया। पिज्जा हट में मैनेजर के पद पर काम किया।

नौकरी से बल मिला और साथ-साथ पोर्टफोलियो भी तैयार हो गया था। चेतन बताते हैं कि दोस्तों के मुंह से सुन रखा था कि मुंबई को प्यार करो यह शहर तुम्हें पनाह देगा। लेकिन संघर्ष के दिन में ये बातें ख्याली लगते। मैं रोल की तलाश में 8 किलोमीटर पैदल ही चला जाता था। लेकिन सोच रखा था कि हार नहीं मानूंगा।

सच कहूं अगर हौसला है तो उड़ान के मौके मिलते हैं। मुझे सोनी का एक एड मिला। हैंडीकैम के इस एड में मुझे पसंद किया गया। फिर किट कैट के एड से मैंने मुंह मीठा किया और यामहा के एड में शानदार सवारी की। इसके बाद मुझे तब खुशी मिली जब मुझे कलर्स के एक डेली सोप में काम करने का मौका मिला। सीरियल का नाम 'मेरे घर आई एक नन्ही परीÓ था। इसमें मैं लीड रोल कर रहे कर्ण वाही के दोस्त की भूमिका में था। मेरे लिए सबसे खास लम्हा तब आया जब मुझे यूके में निर्देशक फ्रैड होम की हॉलीवुड फिल्म 'द हार्ट लैंड Ó में किरदार निभाने का मौका मिला। ऐसा लगा जैसे मैं सपना तो नहीं देख रहा। यकीन मानिए, यह सच था। मेरी जिंदगी का सबसे सुखद पल। जहां दोस्तों और परिवार वालों ने मुझसे कहा, चेतन तुम्हें अभी और ऊपर जाना है।

अब मुझे पंजाबी फिल्म 'असीं हां पंजाबीÓ में काम करने का मौका मिला है। मैं इस फिल्म को लेकर काफी खुश हूं। अपनी एक्टिंग से लोगों का पूरा मनोरंजन करने की कोशिश करूंगा। इस फिल्म को अजय सिंह राणा निर्देशित कर रहे हैं। जसमीत फिल्म की हीरोइन हैं। अभी तो फिल्म के बारे में बहुत कुछ नहीं बता सकता,लेकिन इतना जरूर बताता हूं कि फिल्म की स्क्रिप्ट दो दोस्तों के रिश्तों के बीच बुनी गई है।

इस ऑफर से मैं खुश हूं

पंजाबी फिल्म में काम करने का ऑफर मेरे लिए गर्व की बात है। जब आपको आपके लोगों का प्यार मिलता है तो आप और भी बेहतर करने लगते हैं। फिल्म के अलावा मैं आजकल रोहित बल, वरूण बहल व तरुण तलहानी जैसे नामी फैशन डिजाइनरों के लिए मॉडलिंग भी कर रहा हूं।