पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्दयी पिता ने मुंह व हाथ बांध कर ढाबे के पीछे छोड़ दिया था बच्चे को

पतंग दिखा कर किया बच्चे का अपहरण !

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना। महानगर की पुलिस ने एक 6 साल के बच्चे की अपहरण की घटना महज पांच घंटे में सुलझा ली। अपहरण करने वाला कोई ओर नहीं उसका पिता ही निकला, जिसे गिरफ्तार कर लिया। बच्चे को एक ढाबे से सही सलामत बरामद कर लिया गया। कमिश्नरेट पुलिस को जैसे ही बच्चे के अपहरण की खबर मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस कमिश्नर प्रमोद बाण ने इस केस को हल करने के लिए एडीसीपी. क्राइम मुखविन्द्र सिंह भुल्लर, एडीसीपी. सिटी-4 सतबीर सिंह अटवाल के नेतृत्व में स्पैशल इन्वैस्टीगेशन टीम गठित की, जिसमें सीआईए स्टाफ के इंचार्ज राजन परिंमद्र सिंह को रखा गया। टीम ने हर एंगल से केस की जांच की तो पता चला कि बच्चे बब्बनदीप सिंह को एक्टिवा सवार व्यक्ति पतंग दिखा कर साथ ले गया है। जांच में पता चला कि बच्चे के माता-पिता के बीच विवाद चल रहा है। इसी दौरान पुलिस को बच्चे का पिता अमनप्रीत जमालपुर स्थित अपने घर सो रहा था। सोचने वाली बात कि बच्चे का अपहरण हो और पिता घर पर सो रहा हो। इसी कारण शक की सुई अमनप्रीत पर टिक गई। पुलिस ने पिता अमनप्रीत सिंह से पूछताछ और उसकी निशानदेही के आधार पर बच्चे को जमालपुर से फोकल प्वाइंट रोड पर स्थित एक ढाबे से बरामद कर लिया। निर्दयी पिता ने बच्चे का मुंह व हाथ बांध कर ढाबे के पीछे छोड़ दिया था। लुधियाना पुलिस ने आरोपी अमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अमनप्रीत सिंह ने यह भी बताया कि उसने अपने साथी विकास से मिल कर बच्चे का अपहरण किया था। इसके बाद पुलिस ने विकास को भी गिरफ्तार कर लिया।

बेटे से था काफी लगाव

जांच में पता चला कि बब्बनदीप की माता रूपिन्द्र कौर व पिता अमनप्रीत की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी। शादी के 1 साल बाद बब्बनदीप का जन्म हुआ लेकिन बाद में पति-पत्नी के बीच कलह रहने लगी। कई माह तक चली कलह के पश्चात दोनों में समझौता हो गया। पता चला है कि समझौता करीब 25 लाख रुपए में हुआ। समझौता हो जाने के बावजूद अमनप्रीत का अपने बेटे बब्बनदीप के साथ काफी लगाव था। वह उसे मिलने की अक्सर कोशिश करता रहता। गिरफ्तार अमनप्रीत ने पुलिस को बताया है कि वह अपने बेटे के बिना नहीं रह पा रहा था। उसने योजना बनाई कि वह बच्चे को अपने साथ किसी और जगह ले जाएगा और अपने पास रखेगा।

सीसीटीवी से सच्चाई आई सामने

अपहरण की सनसनीखेज वारदात का राज सीसीटीवी फुटेज से खुला। चूंकि वारदात के पश्चात पुलिस का शक अमनप्रीत की तरफ गया लेकिन जब जांच हुई तो वह घर पर सो रहा था। इसी दौरान घटनास्थल पर गहराई से की गई जांच में पुलिस को घटनास्थल के पास एक प्राइवेट जगह पर लगे सीसीटीवी. कैमरे की फुटेज मिल गई। फुटेज के आधार पर अमनप्रीत की पिक्चर क्लीयर हो गई। जांच सख्ती से की गई तो उसके होश फाख्ता हो गए और अपहरण की वारदात ट्रेस हो गई।