पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना। शहर के अति व्यस्त इलाके चौड़ी सड़क पर चोरों ने इत्मिनान से घर पर चोरी की वारदात को उस समय अंजाम दिया जब दूल्हा रात को शादी में फेरे ले रहा था। पूरा परिवार शादी में शरीक था। जब सुबह दुल्हन के साथ परिवार घर पहुंचा तो घर के ताले टूटे हुए थे। चोर नकदी सहित कीमती सामान चोरी कर साथ ले गए।
सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नं. 3 की पुलिस मौके पर पहुंची। घर के मालिक मंगत राय मल्होत्रा ने बताया कि वह चौड़ी सड़क स्थित चार मंजिला घर में परिवार सहित रहते हैं। मंगलवार रात को उसके बेटे सन्नी की शादी थी। पूरा परिवार फिरोजपुर रोड स्थित एक होटल में शादी की खुशियां मना रहा था। जब सुबह परिवार नई दुल्हन व बेटे के साथ घर पहुंचा तो घर का मेन गेट खुला था, जबकि कमरों के ताले टूटे हुए थे।
चोर अलमारी में रखी 50 हजार की नकदी, सोने के आभूषण, एक मोबाइल सहित भारी मात्रा में कीमती सामान चोरी कर ले गए। थाना डिवीजन नं. 3 के प्रभारी इंस्पैक्टर रंधीर सिंह ने बताया कि उन्हें चोरी संबंधी कोई जानकारी नहीं है। उनके अनुसार उनके इलाके में कहीं भी कोई चोरी नहीं हुई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.