पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना. अपनी बहन का इलाज करवाने सिविल अस्पताल पहुंचे एक युवक ने डॉक्टरों द्वारा इलाज से मना करने पर विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को इस बात जानकारी फोन पर दी। जब उधर से फोन पर ही बैंस ने डॉक्टर से बात कराने को कहा तो महिला डॉक्टर ने बात करने से ही मना कर दिया। थोड़ी ही देर में विधायक खुद मौके पर आ धमके और सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की जमकर क्लास लगाई।
घटना वीरवार दोपहर की है, एक लड़की अपने भाई और मां-बाप के साथ सिविल अस्पताल में इलाज करवाने पहुंची। बुधवार से ही युवती इलाज के लिए इधर-उधर भटक रही थी। बार-बार इलाज करने से मना करने पर उसके भाई ने परेशान होकर विधायक सिमरन जीत सिंह बैंस को फोन किया। बैंस ने फोन पर ही ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से बात करनी चाही तो डॉक्टर ने बात करने से मना कर दिया।
बैंस पहुंचे तो डॉक्टर बोली, अभी बदली है ड्यूटी
थोड़ी देर में जब मौके पर बैंस आ धमके तो ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर बोली; पहले जिस डॉक्टर से बात हुई थी उसकी ड्यूटी ही बदल चुकी है। मैं अभी ड्यूटी पर आई हूं। अस्पताल में हंगामे के बाद बैंस ने एसएमओ आरके करकरा से बात की और अस्पताल मुलाजिमों की लापरवाही के बारे में बताया। गुस्से में आए बैंस ने कहा कि, वे इस मामले को विधान सभा उठाएंगे और सेहत मंत्री से भी शिकायत करेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.