पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Color Lab Chilli Powder In The Eyes Of The Owner To Take The Blow 3 Million

कलर लैब के मालिक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर ले उड़ा 3 लाख

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. भारत नगर चौक के पास गली नंबर 2 में सीएल लैब के मालिक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर एक बदमाश कार से 3 लाख रुपए लेकर भाग निकला। घटना रात 9.30 बजे की है। लैब के मालिक सीएल गुप्ता लैब बंद कर कैश लेकर घर आ रहे थे, जैसे ही वे कार में बैग रखकर कार की ड्राइविंग सीट पर बैठने लगे तभी गुप्ता की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर बदमाश कार से नकदी का बैग लेकर फरार हो गया। घटना के बाद सिविल अस्पताल पहुंचे गुप्ता ने बताया कि, वे दुकान से नकदी लेकर अभी कार में बैठने ही जा रहे थे, कि बदमाश नकदी का बैग कार से लेकर फरार हो गया। उन्होंने शोर मचाया तो पास से गुजर रही एक महिला ने उसे पकडऩे की भी कोशिश की, लेकिन बदमाश भाग निकला।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसीपी वेस्ट ध्रुमन निंबले ने सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए बदमाश की फुटेज देखी और संबंधित जांच अधिकारी के साथ मौके का मुआयना किया। सीसीटीवी में दिख रहा बदमाश लैब से निकलने के बाद ही गुप्ता के पीछे आता दिख रहा है। वह कार और लैब के बीच ही हाथ से बैग झपटने की जुगत में दिखता है, लेकिन सामने से आ रही एक महिला के अचानक आ जाने कारण वह कुछ रुक गया और जैसे ही गुप्ता गाड़ी में बैठे वह बैग लेकर भाग निकला।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, ऐसा लगता है कि बदमाश काफी दिनों से लैब के मालिक गुप्ता की निगरानी कर रहा था, क्योंकि उसे पता था कि वे कब कैश लेकर लैब से लेकर आते हैं। उसका एक साथी बाइक स्टार्ट कर गली में दूर खड़ा था, लूट के बाद वह उसके साथ भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।