पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना. विवाद के चलते मारपीट करने और कपड़े फाडऩे के आरोप में थाना डिवीजन नं. 8 की पुलिस ने हिम्मत सिंह नगर की रहने वाली भूपिंदर कौर की शिकायत पर कांग्रेसी नेता अमरजीत सिंह टिक्का, सुरजीत कौर व उसके बेटे हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जांच अधिकारी नरेंदर कुमार के अनुसार भूपिंदर ने बताया कि उसके पति का ब्रेन हेम्रेज हो गया है और वे डीएमसी में भर्ती हैं। वह अपने दोनों बेटों कुशल जीत सिंह व लवजीत सिंह के साथ पति की देखरेख कर रही थी। रविवार को जब वह अस्पताल पहुंची तो उक्त आरोपी पहले ही आईसीयू वॉर्ड के बाहर मौजूद थे।
जब वह अपने पति के पास जाने लगी तो उसके जेठ अमरजीत ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अमरजीत ने मारपीट करनी शुरू कर दी और इस दौरान उसने कपड़े भी फाड़ दिए। आरोपियों ने इस दौरान किसी तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए।
साजिश के तहत करवाया मामला दर्ज
कांग्रेसी नेता अमरजीत सिंह टिक्का ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उनके खिलाफ साजिश के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। रविवार होने के कारण काफी रिश्तेदार अस्पताल आए थे। महिला के हंगामे को देखते हुए पहले ही पुलिस को शिकायत कर दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में पुलिस के आला अधिकारियों से मिलकर जांच की मांग करेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.