पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Cut Case Of Children Of Mothers Name Will Be Written In Black Letters

बच्चों के केस कटवाने वाली माताओं का नाम काले अक्षरों में लिखा जाएगा : मक्कड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धनौला (बरनाला). सिख नौजवानों को गुरु के साथ जोडऩा सिख धर्म की सबसे बड़ी जरूरत है। सिख नौजवानों का धर्म से दूर होना चिंता का विषय है। यह बात एसजीपीसी के प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ ने कही। वह गुरुद्वारा सिंगपुरा में धार्मिक समागम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं अपने बच्चों के केस कटवा देती हैं उनका नाम सिख धर्म में काले अक्षरों में लिखा जाएगा।

मक्कड़ ने कहा कि कमेटी की तरफ से सिख धर्म के प्रचार के लिए 100 करोड़ की लागत से वल्र्ड सिख यूनिवर्सिटी का
निर्माण किया गया है। इसके अलावा कमेटी के बहुत से स्कूल, कॉलेज चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिख धर्म से जुड़े हुए
ज्यादातर नौजवान केस कत्ल करवाते हैं। जोकि बड़े दुख की बात है। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने अवतार सिंह मक्कड़ को सम्मानित भी किया।